क्या मुंबई इंडियंस को भी लगेगा 200 वोल्ट का झटका? GG की इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा

Date:

अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात जायंट्स (GG) की टीम अपने बल्लेबाजों के अच्छे खेल के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिसकी बानगी उसके पहले दो मैच में देखने को मिली। इन दोनों मैच में उसने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की।

इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को मिली जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ना तय है क्योंकि सोफी डिवाइन ने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने अपने बड़े स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। कप्तान एशले गार्डनर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और खुद उनके अनुसार वह डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना नहीं कर सकती थीं। गार्डनर ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे हमने (दिल्ली कैपिटल्स) वह मैच छीन लिया हो। इस तरह के मैचों से ही खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे यह पता चलता है कि हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं।’’

सोफी डिवाइन ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेंज कैप, हैट्रिक लेकर नंदिनी बनीं नंबर-1

शानदार फॉर्म में हैं नैट साइवर ब्रंट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीच में कुछ रन गंवाने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम गेंदबाजी विभाग में अधिक निर्मम होना चाहेगी। राजेश्वरी गायकवाड़ और काशवी गौतम जैसी अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गार्डनर भी खुश हैं। मुंबई इंडियंस ने भी पहले मैच में हार के बाद अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और वह उसी तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी सबसे बड़ी मैच विजेता नैट साइवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 गेंदों में 74 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत को इस बात की चिंता नहीं

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आ रहा है और इसका श्रेय मैं भारतीय टीम को देती हूं। हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिससे हमें खुलकर बल्लेबाजी करने की आजादी मिलती है। मुझे यह चिंता नहीं है कि मुझे आखिर तक बल्लेबाजी करनी होगी और शायद यही कारण है कि मैं इस समय अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।’’ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-4 बैटर; शोफी डिवाइन का जलवा

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
 

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Supporting 600+ Startups: How Ajeesh Naduvilottil is Shaping India’s Entrepreneurial Future

Ajeesh Naduvilottil has played a significant role in supporting...

Inspiring Change: The Social Impact of Dr. Raju Akurathi

Dr. Raju Akurathi’s work extends beyond business into meaningful...

A Symbol of Versatility: Rakesh Kumar Upadhyay’s Journey to Recognition

Rakesh Kumar Upadhyay has earned recognition as one of...

Connecting Visionaries: The R&D Ideal Bridge Mission

R&D Ideal Bridge is dedicated to connecting visionary entrepreneurs...