‘हम पाकिस्तान हैं, दुनिया से अलग चीजें करते हैं’: सलमान आगा ने इस बयान से PAK की फिर कराई किरकिरी, हुए ट्रोल

Date:

टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। पहले मैच में उसने नीदरलैंड्स को कड़े मुकाबले में हराया। फिर दूसरे मैच में अमेरिका को 32 रन से शिकस्त दी। हालांकि, अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह ट्रोल हो गए। आगा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी हैं और दुनिया से अलग चीजें करते हैं। इस बयान के बाद फैंस ने इस बयान को बहिष्कार वाले फैसले से जोड़कर ट्रोल कर दिया। दरअसल, टी20 विश्वकप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने जमकर ड्रामा किया था। उनकी सरकार ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था। हालांकि, नौ दिन में ही पाकिस्तान सरकार पलट गई और यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने का एलान कर दिया। इस यू-टर्न की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खूब ट्रोल हुए। अब सलमान आगा ने भी ऐसा बयान देकर पाकिस्तान की किरकिरी करवाई है।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका को पाकिस्तान ने 32 रन से हराया और टी20 विश्वकप 2024 में मिली हार का बदला लिया। इसके बाद आगा काफी खुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन कुछ सुधार की जरूरत है।  उन्होंने अपनी जीत के बाद चेहरे के भाव के बारे में सवाल पर मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं हमेशा मुस्कुराता हूं। आपने मुझे कब मुस्कुराते नहीं देखा? (हंसते हुए)। यह क्लिनिकल जीत थी। पिछले मैच में हमने मिडिल ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की थी, लेकिन इस मैच में हमने वह कमी पूरी कर ली। जैसे ही हमने 190 रन बना लिए, हमें पता था कि हम इसे डिफेंड कर सकते हैं।'

'हम पाकिस्तान हैं…'

आगा ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी का फैसला करते। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी गेंदबाजी पर पूरा भरोसा है और वह अच्छे टारगेट को डिफेंड करने का दमखम रखते हैं। आगा ने कहा, 'मैं टॉस जीतकर भी पहले बल्लेबाजी का फैसला करता। जिस तरह की गेंदबाजी हमारे पास है, हमें पता है कि हम 160-170 रन बनाकर भी जीत सकते हैं। हम पाकिस्तानी हैं, हम दुनिया से अलग चीजें करते हैं।'
 
'चेज करने में भी सहज'

अपनी पसंद के बावजूद कप्तान ने साफ किया कि पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने में भी उतना ही सहज है। बल्लेबाजी क्रम की लचीलापन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'हम चेज करने में भी कंफर्टेबल हैं। हमारा बैटिंग ऑर्डर काफी लचीला है। पहले तीन बल्लेबाज शायद उसी क्रम में उतरेंगे, लेकिन उसके बाद हम स्थिति के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।'

भारत से अगली टक्कर

लाइनअप की गहराई और बहुमुखी प्रतिभा को समझाते हुए आगा ने कहा कि टीम के पास ऐसे विकल्प हैं, जिनसे वे मैच की अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक खेल सकते हैं, बिना अपने इरादे से समझौता किए। उन्होंने प्रदर्शन पर संतोष जताया, लेकिन यह भी दोहराया कि टीम अभी आत्मसंतुष्ट नहीं है और टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। पाकिस्तान को अब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से मैच खेलना है।

'हमारे पास अच्छे फिनिशर्स'

उन्होंने कहा, 'अगर शुरुआत में ज्यादा विकेट नहीं गिरते तो हमारे पास ऐसे फिनिशर हैं जो जल्दी आकर रन बना सकते हैं। लेकिन अगर शुरुआती विकेट गिर भी जाते हैं, तब भी हमारे पास ऐसा बल्लेबाज है जो पारी को गहराई तक ले जा सकता है और फिर फिनिशर्स को मैच खत्म करने का मौका देता है। सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। हम पावर-प्ले में अच्छी गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। कुछ हिस्सों में हम अच्छे थे, लेकिन हम और ज्यादा क्लिनिकल हो सकते हैं।'

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Respect Network Says Search Visibility Is Key Part of Modern Reputation Management

Removing harmful online content is only one part of...

Dr. Raviprasad Sajjan: The Man Who Trained His Mind to Remember the Unthinkable

YAGNAVALKYA PUBLIC SCHOOL (CBSE)- DR. RAVIPRASAD SAJJAN M. Dr....

MacBook Pro Service Centre in Noida for Repair and Technical Assistance

A malfunctioning electronic device can make everyday tasks difficult,...