SMAT 2025 में वेंकटेश अय्यर की धमाकेदार पारी, IPL ऑक्शन से पहले मचाया तहलका

Date:

वेंकटेश अय्यर ने कमाल ही कर दिया. जिस रोज उधर अबू धाबी में IPL 2026 के लिए ऑक्शन होना है | उस ऑक्शन में उनके नाम की बोली लगने वाली है. उस दिन इधर भारत में उन्होंने बल्ले से धमाल मचा दिया है. वेंकटेश अय्यर ने 16 दिसंबर को यानी आईपीएल ऑक्शन वाले दिन ही पंजाब के खिलाफ खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने ये धमाका अपनी टीम मध्य प्रदेश के लिए ओपनिंग करते हुए किया है |

IPL 2026 के ऑक्शन में वेंकटेश की बेस प्राइस 2 करोड़

वेंकटेश अय्यर पिछले सीजन KKR का हिस्सा थे. लेकिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले KKR फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. अब IPL 2026 के ऑक्शन में उतरे वेंकटेश अय्यर ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी है |

SMAT 2025 में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

वेंकटेश अय्यर ने 16 दिसंबर को पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने 43 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के मारते हुए 70 रन जड़े, जो कि टूर्नामेंट के इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर है और दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उनका बड़ा स्कोर 55 रन का था |

ऑक्शन वाले दिन खत्म की लगातार 7 पारियों की नाकामी

बिहार के खिलाफ खेली उस 55 रन की पारी के बाद वेंकटेश SMAT 2025 में खेली 7 लगातार पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बना पाने में नाकाम रहे. लेकिन, बड़ी बात ये है कि उस नाकामी को खत्म करने के लिए उन्होंने दिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन का चुना |

वेंकटेश अय्यर का IPL रिकॉर्ड

IPL में वेंकटेश अय्यर के अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने KKR के लिए 6 सीजन में 62 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1468 रन बनाने के अलावा उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं. IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने उन पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे मगर उसका रिजल्ट उसे उस तरीके से नहीं मिला था. अब देखना ये है कि इस बार भी KKR ही उन पर दांव लगाती है या कोई और फ्रेंचाइजी |

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Respect Network Says Search Visibility Is Key Part of Modern Reputation Management

Removing harmful online content is only one part of...

Dr. Raviprasad Sajjan: The Man Who Trained His Mind to Remember the Unthinkable

YAGNAVALKYA PUBLIC SCHOOL (CBSE)- DR. RAVIPRASAD SAJJAN M. Dr....

MacBook Pro Service Centre in Noida for Repair and Technical Assistance

A malfunctioning electronic device can make everyday tasks difficult,...