सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

Date:

शेयर बाजार अगले हफ्ते सोमवार की जगह मंगलवार को खुलेगा। सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इस दिन बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा। ट्रेडिंग दोनों जगह सस्पेंड रहेगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंटररेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी कोई हलचल नहीं देखने को मिलेगा।कमोडिटी बाजार भी सोमवार, 26 जनवरी को बंद रहेगा। सुबह और शाम को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज 26 जनवरी के दिन बंद रहेगा। इसका मतलब हुआ कि मेटर, एनर्जी या एग्रीकल्चर कमोडिटी में सोमवार के दिन को ट्रेडिंग नहीं होगी। छुट्टी के बाद 27 जनवरी को एक बार फिर से बाजार में कारोबार देखने को मिलेगा।

कंपनी दे रही है 1 पर 2 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

इस साल कब-कब बंद रहेगा शेयर

2016 में कुल 15 दिन ऐसे रहेंगे जब शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। जिसमें अलग-अलग त्योहार शामिल हैं। 26 जनवरी के बाद शेयर बाजार में अगली आधिकारिक छुट्टी 3 मार्च को होली के दिन रहेगी। यानी फरवरी के महीने में कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

मार्च के महीने में कुल तीन दिन रहेगी शेयर बाजार में छुट्टी

होली के बाद अगली छुट्टी रामनवमी को रहेगी। इस बार रामनवमी का त्योहार 26 मार्च को है। मार्च में ही 31 तारीख को महावीर जयंती की वजह से शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। यानी मार्च के महीने में तीन दिन की छुट्टी रहेगी।

नवरत्न डिफेंस कंपनी को मिला ₹610 करोड़ का काम, शेयर बाजार में अच्छा बीता 1 साल

अप्रैल के महीने में तीन तारीख को गुड फ्राइडे और 14 तारीख को अम्बेडकर जयंती की वजह से शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की वजह से शेयर बाजार बंद रहेंगे। मई के ही महीने में बकरीद का त्यौहार है। 28 मई को बकरीद की वजह से स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।इसके बाद गणेश चतुर्थी की त्योहार 14 सितंबर को है। इस दिन भी शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। दो अक्टूबर को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली और 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार में कोई काम काज नहीं होगा। इस साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को होगी। क्रिसमस की वजह से शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं होगा।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Supporting 600+ Startups: How Ajeesh Naduvilottil is Shaping India’s Entrepreneurial Future

Ajeesh Naduvilottil has played a significant role in supporting...

Inspiring Change: The Social Impact of Dr. Raju Akurathi

Dr. Raju Akurathi’s work extends beyond business into meaningful...

A Symbol of Versatility: Rakesh Kumar Upadhyay’s Journey to Recognition

Rakesh Kumar Upadhyay has earned recognition as one of...

Connecting Visionaries: The R&D Ideal Bridge Mission

R&D Ideal Bridge is dedicated to connecting visionary entrepreneurs...