रेड कप डे से पहले स्टारबक्स पर बवाल, जोहरान ममदानी ने दिया ‘नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी’ का नारा

Date:

व्यापार: न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील करते हुए लोगों से कहा कि वे हड़ताल पर बैठे यूनियन बारिस्ताओं का साथ दें। ममदानी ने साफ कहा कि जब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, वे खुद भी स्टारबक्स से कॉफी नहीं खरीदेंगे और जनता से भी ऐसा ही करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'स्टारबक्स के कर्मचारी पूरे देश में एक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस स्ट्राइक पर हैं, और एक उचित कॉन्ट्रैक्ट के लिए लड़ रहे हैं। जब तक वे हड़ताल पर हैं, मैं स्टारबक्स नहीं खरीदूंगा। आप भी हमारा साथ दें। नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी।'

क्या है 'रेड कप रिबेलियन' हड़ताल?
इसी दिन यूनियन स्टारबक्स वर्कर यूनाइटेड ने एक ओपन-एंडेड हड़ताल शुरू की, जिसे उन्होंने 'रेड कप रिबेलियन' नाम दिया है। यह हड़ताल स्टारबक्स के सालाना रेड कप डे के साथ रखी गई, वह दिन जब कंपनी के स्टोर सबसे ज्यादा भीड़ देखते हैं, क्योंकि ग्राहक फ्री रीयूजेबल हॉलिडे कप लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस हड़ताल में 25 से अधिक अमेरिकी शहरों में कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। वहीं यूनियन ने कहा कि यह स्टारबक्स के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे लंबी अनुचित श्रम अभ्यास (यूएलपी) हड़ताल बन सकती है। यूनियन ने लोगों से अपील की, 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी… हड़ताल के दौरान स्टारबक्स मत खरीदिए!'

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें?
यूनियन, जो लगभग 9000 स्टारबक्स बारिस्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है, कहती है कि स्टारबक्स बातचीत से बच रहा है, कंपनी के खिलाफ 1000 से अधिक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस शिकायतें नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड (एनएलआरबी) में दर्ज की गई हैं। यूनियन चेतावनी दे चुकी है कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ी, तो हड़ताल और फैल सकती है। यह 2023 से अब तक यूनियन की चौथी हड़ताल है और 2024 में बने सीईओ ब्रायन निकॉल के कार्यकाल में तीसरी।

यूनियन के आरोपों से स्टारबक्स का इनकार
स्टारबक्स यूनियन के आरोपों से इनकार करती है। कंपनी के अनुसार, यूनियन की मांगें अनुचित हैं, कंपनी पहले ही कर्मचारियों को औसतन 19 डॉलर प्रति घंटा और लाभों समेत 30 डॉलर से अधिक का पैकेज देती है। स्टारबक्स का यह भी कहना है कि वह अपने कर्मचारियों को 'उद्योग में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं' देता है।

स्टोर बंद होने पर भी विवाद
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बीते महीनों में स्टारबक्स ने देशभर में सैकड़ों स्टोर्स बंद किए, जिनमें 59 यूनियनाइज्ड स्टोर भी शामिल थे। कई बंद स्टोरों को केवल कुछ दिनों का नोटिस ही मिला। पिछले साल भी 'रेड कप डे' की हड़ताल के दौरान कंपनी को करीब 60 स्टोर अस्थायी रूप से बंद करने पड़े थे।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How to Verify the Official Agarwal Packers and Movers Website?

Searching for Agarwal Packers and Movers online can result...

Yuva Career Club and Affordable Digital Education Through the One Rupee Per Day Model

Access to educational resources is an important part of...

7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई सार्वजनिक सेवा यात्रा पर बोले स्वामी मंड

अलीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें...

Single Points of Failure: How to Find and Eliminate Them in Your Website Setup

A single point of failure is any part of...