सार्थक जनहित पार्टी का संगठन विस्तार: जितेन्द्र कुमार तिवारी बने मध्य प्रदेश अध्यक्ष, ऋषि अरोड़ा को हरियाणा की कमान

Date:

समाचार विवरण:

सार्थक जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलकान्त शुक्ला जी ने पार्टी संगठन को सशक्त, अनुशासित एवं जनआधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की है। इस क्रम में श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी जी को मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री ऋषि अरोड़ा जी को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ऋषि अरोड़ा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
ऋषि अरोड़ा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलकान्त शुक्ला जी ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में संबंधित राज्यों में पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को नई गति और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सार्थक जनहित पार्टी का उद्देश्य एक सशक्त लोकतांत्रिक विपक्ष का निर्माण करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, समानता और समावेशी विकास पहुँचाना है।

जितेन्द्र कुमार तिवारी मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
जितेन्द्र कुमार तिवारी मध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी जी एवं श्री ऋषि अरोड़ा जी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, श्रमिकों तथा वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन को विश्वास है कि यह निर्णय आगामी समय में पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sruchit Kumar Gupta Velishala: The Entrepreneur Creating New Possibilities Through Business Diversification

Sruchit Kumar Gupta Velishala, also known as Velishala Sruchit...

Friends Conso Reinforces Its Commitment to Reliable and Professional Customer Services

Delhi, India: As businesses continue to seek dependable service...

Jhalana Leopard Safari Ticket Price Makes Wildlife Adventures Accessible for Every Traveler

Exploring Rajasthan's wildlife does not have to be expensive....

The Future of Decentralized Applications with Zentra Labs

Decentralized applications, commonly known as dApps, are becoming an...