T20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान, ICC के सामने रखी 3 शर्त, नहीं मानेगा इंडिया!

Date:

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर संकट के काले बादल छाए हुए हैं. इस मेगा ईवेंट में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हो गया है और इसके लिए उसने आईसीसी के सामने तीन डिमांड रखी है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या रखी शर्त?

सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने बीते दिन रविवार को आईसीसी के साथ मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई है. हालांकि, इसके लिए उन्होंने आईसीसी के सामने तीन शर्त रखी है.

  1. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने अपनी पहली शर्त में वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने की मांग की है.
  2. दूसरी शर्त के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाईलेटरल सीरीज फिर से शुरू करने की मांग रखी है. बता दें, भारत और पाकिस्तान अभी सिर्फ आईसीसी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए बाईलेटरल सीरीज बंद कर दी गई थी, जिसे पाकिस्तान ने फिर से शुरू करने की मांग कर दी है. दोनों देशों के बीच 2012 में आखिरी बाईलेटरल सीरीज खेली गई थी. ऐसे में भारत शायद ही पाकिस्तान की यह शर्ते माने.
  3. इसके अलावा पीसीबी ने अपनी तीसरी शर्त में कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं.

एशिया कप में नहीं मिलाया हाथ

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और आतंकी हमलों का प्रभाव क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिला. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके अलावा भारतीय टीम ने जीती हुई ट्रॉफी भी मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं ली थी.

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AIGCL 2026 Introduces Structured National Platform for Village Cricketers

With 30 high-intensity T20 matches and national participation, AIGCL...

ट्रंप प्रशासन एपस्टीन फाइल्स दस्तावेजों को पारदर्शी तरीके से सामने नहीं ला रहा: हिलेरी

बर्लिन। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बर्लिन...