PAK vs NED Live: 14 ओवर के बाद नीदरलैंड 112/4, एकरमैन के बाद डी लीडे आउट, नवाज को दो विकेट

Date:

टी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 14 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर चार विकेट पर 112 रन है। फिलहाल कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और जैक लायन कैशे क्रीज पर हैं।नीदरलैंड को पहला झटका चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर लगा। सलमान मिर्जा ने मैक्स ओडॉड को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। ओडॉड पांच रन बना सके।इसके बाद दूसरा झटका पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर लगा। मोहम्मद नवाज ने माइकल लेविट को कैच आउट कराया। लेविट ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर बाबर ने गेंद पकड़ा और उन्हें जब लगा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है और वह बाउंड्री के पार चले जाएंगे तो उन्होंने गेंद अंदर फेंक दी और शाहीन ने फिर वह कैच लपका। लेविट ने 15 गेंद में 24 रन बनाए नीदरलैंड को तीसरा झटका आठवें ओवर में 65 के स्कोर पर लगा। अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड किया। वह 14 गेंद में 20 रन बना सके।नीदरलैंड को चौथा झटका 13वें ओवर में 105 के स्कोर पर लगा। नवाज ने बास डी लीडे को बाबर के हाथों कैच कराया। डी लीडे ने 25 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वान मीकेरेन।मैदान से बाहर की गतिविधियों की ही रही चर्चा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले चर्चा खिलाड़ियों या खेल की नहीं बल्कि मैदान से बाहर की गतिविधियों की ही रही है और शायद राजनीति का इतना असर किसी विश्व कप पर पहले देखने में आया हो। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैम्पियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है, लेकिन चर्चा खिलाड़ियों या प्रबल दावेदारों पर हो कहां रही है। खेल की राजनीति या राजनीति में खेल का ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है।भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर खेलने से इनकार पर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वहीं अपने पड़ोसी के समर्थन में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। दोनों देशों ने इस संकट के लिये भारत को कसूरवार ठहराया जिसकी शुरूआत बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर हुई।बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की हुई एंट्री बांग्लादेश ने रहमान के बाहर होने को राष्ट्रीय गौरव का मसला बताकर भारत में खेलने से इनकार कर दिया जिसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह मिली। मामला और बिगड़ गया जब पाकिस्तान इसमें कूद पड़ा और बड़ी सियासी तस्वीर को देखते हुए बांग्लादेश को समर्थन का एलान कर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस फैसले को सही करार दिया।पाकिस्तान को भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम टूर्नामेंट की एक गेंद भी नहीं फेंकी गई है और आईसीसी तथा प्रसारकों की नजरें संभावित नुकसान पर है जबकि पाकिस्तान को भी इस फैसले के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के विश्व कप मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं और क्रिकेट की वैश्विक अर्थव्यवस्था में इनका बड़ा योगदान रहता है। मैदान से बाहर की सुर्खियों से इतर खेल पर बात करें तो भारत के लिये चुनौती बहुत कठिन नहीं दिख रही। प्रदर्शन और श्रेष्ठता के मामले में कोई टीम सूर्यकुमार यादव की टीम के मुकाबिल नहीं दिखती।

बिग थ्री के बिना ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की धुरंधर रही है लेकिन इस बार तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड फिटनेस कारणों से टीम में नहीं है। गेंदबाजी का जिम्मा बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्लेट और नाथन एलिस पर होगा। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, कप्तान मिचेल मार्श , मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज हैं। स्पिनर मैट कुहनेमन और एडम जम्पा की भूमिका भी अहम होगी ।

द. अफ्रीका के पास अनुभवी टीम

इंग्लैंड की बात करें तो बल्लेबाजी में उसके पास हैरी ब्रूक, जोस बटलर, बेन डकेट और फिल साल्ट हैं, लेकिन उनका सामना वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों से होगा। दक्षिण अफ्रीका भी प्रबल दावेदारों में से है जिसके पास भारत के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, मार्को यानसेन, केशव महाराज जैसे गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रियान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स का अनुभव काम आयेगा।

न्यूजीलैंड एक महीने से भारत में

न्यूजीलैंड एक महीने से भारत में है और यह अनुभव उसके काम आयेगा । फिन एलेन ने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है । ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल भी उपयोगी पारियां खेल चुके हैं। लॉकी फर्ग्युसन की रफ्तार, जैकब डफी की विविधता और कप्तान मिचेल सेंटनेर का अनुभव उन्हें कठिन प्रतिद्वंद्वी बनाता है।

श्रीलंका अपने घर पर खेलेगा

श्रीलंका अपनी सरजमीं पर खेल रहा है जिसके पास वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे जैसे स्पिनर और मथीषा पथिराना तथा दुष्मंता चामीरा जैसे तेज गेंदबाज हैं। पहली बार टी20 विश्व कप में 20 टीमें भाग ले रही हैं। अमेरिकी टीम में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के कई खिलाड़ी हैं । नेपाल टीम में दीपेंद्र सिंह एरी हैं जिनके नाम सबसे तेज टी20 अर्धशतक (नौ गेंद में , एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ) का रिकॉर्ड है। वहीं फुटबॉल प्रेम के लिये मशहूर इटली भी विश्व कप में खेल रहा है।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Javed Khan on Supporting the Next Phase of Global Brokerage and Fintech Growth

London / Dubai / India — August 2026: The...

Preeti Sharma’s Nook & Hire and the Rise of AI-Powered Talent Management

The workplace is changing, and so is the way...

Plots for Sale in Faridabad: Explore Land Options for Buyers and Investors

Faridabad, August 2026: Buyers searching for Plots for Sale...

Abhiraj Shee’s TCS Mission SDG Journey Highlights Digital Learning and Social Awareness

Abhiraj Shee's profile demonstrates an interesting combination of creative...