आईपीएल 2026 से पहले केकेआर को झटका? गेंदबाज हर्षित राणा का टूर्नामेंट में खेलना अनिश्चित

Date:

 तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 से पहले झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अभी फिट नहीं हो सके हैं जिस कारण उनका टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। बताया ये भी जा रहा है कि हर्षित आईपीएल से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

टी20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे हर्षित 

हर्षित को टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने उस मैच में एक ओवर डाला था, लेकिन दर्द के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद हर्षित टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया था। हर्षित को घुटने में चोट लगी है और इससे पूरी तरह उबरने के लिए उन्हें रिहैब की जरूरत है। हर्षित केकेआर टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने 2024 में 19 विकेट लिए थे जो उस सीजन किसी अनकैप्ड गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट था। हर्षित ने उस सीजन टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद हर्षित ने पिछले आईपीएल सीजन में 15 विकेट झटके थे। अगर हर्षित आईपीएल से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो केकेआर को झटका लग सकता है। आईपीएल 2026 का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। 

केकेआर ने ब्लेसिंग मुजरबानी से किया करार

केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ करार किया है। केकेआर ने शुक्रवार को मुजरबानी को टीम में लेने की पुष्टि कर दी थी। आईपीएल में खेलने के कारण मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए नहीं खेल सकेंगे। मुजरबानी हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट झटके थे। 29 वर्षीय मुजरबानी पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में चोटिल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। माना जा रहा है कि मुजरबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Javed Khan on Supporting the Next Phase of Global Brokerage and Fintech Growth

London / Dubai / India — August 2026: The...

Preeti Sharma’s Nook & Hire and the Rise of AI-Powered Talent Management

The workplace is changing, and so is the way...

Plots for Sale in Faridabad: Explore Land Options for Buyers and Investors

Faridabad, August 2026: Buyers searching for Plots for Sale...

Abhiraj Shee’s TCS Mission SDG Journey Highlights Digital Learning and Social Awareness

Abhiraj Shee's profile demonstrates an interesting combination of creative...