Israel का दावाः गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए शव इजरायली बंधकों के नहीं

Date:

तेहरान। हमास (Hamas) इस सप्ताह रेड क्रॉस (Red Cross.) को सौंपे गए 3 लोगों के अवशेष इजरायली बंधकों के नहीं हैं। इजरायल (Israel) ने शनिवार को यह जानकारी दी। ताजा घटनाक्रम इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका (America) की मध्यस्थता वाले समझौते को कमजोर कर सकता है। इजरायल की ओर से 30 फिलिस्तीनियों के शव शुक्रवार को गाजा को लौटाने के बाद ये अवशेष रेड क्रॉस को सौंपे गए थे। इसी हफ्ते चरमपंथियों की ओर से 2 बंधकों के अवशेष सौंपे गए थे, जो इस बात का संकेत था कि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

तीन अज्ञात लोगों के अवशेष शुक्रवार देर रात इजरायल भेजे गए, जहां रात भर उनकी पड़ताल की गई। एक अन्य इजरायली सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि ये अवशेष 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए किसी भी व्यक्ति के नहीं थे। इजरायल के एक अन्य सैन्य अधिकारी ने शनिवार को पुष्टि की कि ये किसी बंधक के अवशेष नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि ये अवशेष किनके हैं और उन्हें इजरायल को क्यों लौटाया गया।

अवशेष किसी भी बंधक के नहीं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को पुष्टि की कि ये अवशेष किसी भी बंधक के नहीं हैं, हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। हमास की सशस्त्र इकाई ने बाद में एक बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को अज्ञात शव के नमूने सौंपने की पेशकश की थी, लेकिन इजरायल ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया और जांच के लिए अवशेषों की मांग की। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये अवशेष किसके थे।

फिलिस्तीनी शवों की कुल संख्या 225
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्धविराम शुरू होने के बाद से इजरायल की ओर से लौटाए गए फिलिस्तीनी शवों की कुल संख्या अब 225 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से केवल 75 की ही पहचान परिवारों की ओर से की जा सकी है। इस बीच, जॉर्डन के विदेश मंत्री ने शनिवार को चेतावनी दी कि गाजा पट्टी में इजरायल की सैन्य मौजूदगी युद्धविराम को खतरे में डाल रही है।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Supporting 600+ Startups: How Ajeesh Naduvilottil is Shaping India’s Entrepreneurial Future

Ajeesh Naduvilottil has played a significant role in supporting...

Inspiring Change: The Social Impact of Dr. Raju Akurathi

Dr. Raju Akurathi’s work extends beyond business into meaningful...

A Symbol of Versatility: Rakesh Kumar Upadhyay’s Journey to Recognition

Rakesh Kumar Upadhyay has earned recognition as one of...

Connecting Visionaries: The R&D Ideal Bridge Mission

R&D Ideal Bridge is dedicated to connecting visionary entrepreneurs...