अगले 70 दिनों में IPO से निवेशकों को 41 हजार करोड़ का मौका, शेयर बाजार में मची हलचल

Date:

व्यापार: साल 2025 खत्म होने में अभी करीब 70 दिनों का समय बाकी है. ये 70 दिन शेयर बाजार और निवेशकों के लिए काफी अहम होने जा रहे हैं. इस दौरान बाजार में कुछ आईपीओ ऐसे आने वाले हैं जो पैसों का सैलाब लेकर आएंगे. ताजा आंकड़ों के अनुसार इन 70 दिनों में शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में 41 हजार करोड़ रुपए के आईपीओ आने वाले हैं. जिनमें कुछ आईपीओ काफी प्रीमियम हैं. लेंसकार्ट लेकर ग्रो, पाइन लैब, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, फ़िज़िक्सवाला प्रमुख हैं. प्राइम डेटाबेस के फ्रेश आंकड़ों के अनुसार, 2025 में सितंबर के अंत तक कुल 80 नए पब्लिक इश्यू आए हैं. अब तक शेयर बाजार से 80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अगले 70 दिनों में शेयर बाजार में कौन से प्रमुख आईपीओ आने वाले हैं…

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट ने सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है और इस आईपीओ के जरिए लगभग 9,000-10,000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह इश्यू पूरी तरह से लगभग 1.77 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है. प्रूडेंशियल के साथ इस ज्वाइंट वेंचर में आईसीआईसीआई बैंक की लगभग 51 फीसदी हिस्सेदारी है. इस ओएफएस में, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कोई हिस्सेदारी बेचने की संभावना नहीं है. प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स ओएफएस के जरिए हिस्सेदारी बेचेगी. इस आईपीओ से प्राप्त राशि किसी भी प्रकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए उपलब्ध नहीं होगी. चूंकि यह एक ओएफएस है, इसलिए यह राशि सीधे हिस्सेदारी कम करने वाले शेयरधारकों को जाएगी.

ग्रो की मूल कंपनी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, जिसकी स्थापना जनवरी 2018 में हुई थी, अपने आईपीओ के जरिए 6,500 करोड़ रुपए जुटाने की संभावना है. ग्रो द्वारा दायर अपडेटिड डीआरएचपी से संकेत मिलता है कि यह आईपीओ 100 फीसदी बुक-बिल्ट इश्यू होगा. यह फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का संयोजन होगा. कंपनी 10,600 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि ओएफएस में 57.42 करोड़ शेयर शामिल होंगे. यह ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म भारत में सबसे तेजी से बढ़ते निवेश प्लेटफार्मों में से एक है.

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ
भारत के सबसे लोकप्रिय आईवियर ब्रांडों में से एक, लेंसकार्ट ने भी आईपीओ के ज़रिए लगभग 6,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपना डीआरएचपी दाखिल किया है. यह इश्यू नए शेयर जारी करने और 13.23 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश का संयोजन होगा. कंपनी नए शेयर जारी करके 2,150 करोड़ रुपए तक जुटाने की तैयारी में है. शार्क टैंक के जाने-माने जज पीयूष बंसल द्वारा को-फाउंडिड, लेंसकार्ट आईपीओ 100 फीसदी बुक-बिल्ट इश्यू होगा जिसमें बंसल 2.05 करोड़ शेयर तक बेचेंगे. को-फाउंडर नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही भी आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हैं.

पाइन लैब्स आईपीओ
इस साल अगला आईपीओ 5,500 करोड़ रुपए का पाइन लैब्स आईपीओ है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी को अपने आईपीओ के लिए सेबी की मंज़ूरी मिल गई है और वह अगले कुछ हफ़्तों में आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह इश्यू भी ओएफएस और नए इश्यू का मिश्रण होगा. ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 14.78 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और कंपनी का लक्ष्य नए निर्गम के ज़रिए 2,600 करोड़ रुपए जुटाना है.

फिजिक्सवाला आईपीओ
फिजिक्सवाला का 3,800 करोड़ रुपए का आईपीओ इस साल के सबसे चर्चित आईपीओ में से एक है. इसे अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने के बाद सेबी की मंज़ूरी मिल गई है. इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 720 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा. इसका उद्देश्य इस राशि का उपयोग नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स के लिए किया जाएगा.

ये आईपीओ भी हैं लाइन में
यही नहीं, 2025 के आईपीओ कैलेंडर में 3,000 करोड़ रुपए का टेनेको क्लीन एयर आईपीओ, 2,500 करोड़ रुपए का प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी आईपीओ और 2,000 करोड़ रुपए का ओर्कला इंडिया आईपीओ भी लॉन्च होने की संभावना है. 2,000 करोड़ रुपए का बोट आईपीओ और पार्क मेडी वर्ल्ड का 1,200 करोड़ रुपए का आईपीओ भी साल खत्म होने से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है. अब सभी की निगाहें अगले कुछ सप्ताहों में बाजार में आने वाले नए निर्गमों की व्यस्तता पर टिकी हैं.

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Javed Khan on Supporting the Next Phase of Global Brokerage and Fintech Growth

London / Dubai / India — August 2026: The...

Preeti Sharma’s Nook & Hire and the Rise of AI-Powered Talent Management

The workplace is changing, and so is the way...

Plots for Sale in Faridabad: Explore Land Options for Buyers and Investors

Faridabad, August 2026: Buyers searching for Plots for Sale...

Abhiraj Shee’s TCS Mission SDG Journey Highlights Digital Learning and Social Awareness

Abhiraj Shee's profile demonstrates an interesting combination of creative...