अगर सट्टेबाज क्रूड की कीमतें बढ़ाते हैं, तो यह ऊंचे लेवल को भी पार कर सकता है

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से ग्लोबल टेंशन हाई होता जा रहा है। दुनिया में तेल-गैस संकट गहराता जा रहा है। अब तेल इंडस्ट्री भी इस बात को मान रही है और तमाम दिग्गज तेल कंपनियों के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तेल संकट और क्रूड की कीमतें बढ़ने की चेतावनी दी है। अमेरिकी ऑयल एग्जीक्यूटिव्स ने ईरान युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट के और भी बदतर होने की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस में हुई कई बैठकों और एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट और इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम के साथ हाल की बातचीत में अमेरिकी तेल कंपनियों ने एनर्जी क्राइसिस पर चिंता जताई। एक्सॉन मोबिल, शेवरॉन  और कोनोकोफिलिप्स के सीईओ ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट समुद्री रूट से तेल-गैस सप्लाई में रुकावट ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उतार-चढ़ाव पैदा करती रहेगी। ऑयल इंडस्ट्री ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट करते हुए कहा कि फ्यूल की कमी और बढ़ सकती है। इसे लेकर एक बड़ी बैठक बीते बुधवार को भी हुई थी। एक्सॉन के सीईओ ने कहा कि मौजूदा युद्ध से खड़े हुए संकट के बीच अगर सट्टेबाज अचानक क्रूड की कीमतें बढ़ाते हैं, तो तेल की कीमतें मौजूदा ऊंचे लेवल को भी पार कर सकती हैं। इसके साथ ही मार्केट में रिफाइंड प्रोडक्ट्स की सप्लाई में भारी कमी देखी जा सकती है।
शेवरॉन के सीईओ और कोनोकोफिलिप्स के सीईओ ने भी सप्लाई में रुकावट को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। कोनोकोफिलिप्स ने अधिकारियों को बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास लड़ाई और तेल टैंकरों की आवाजाही में रुकावट से ऑयल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्सॉन के सीईओ ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई कम होने के बीच ट्रेडर्स ने मार्केट में बोली लगाई, तो ऐसी स्थिति में क्रूड ऑयल प्राइल और बढ़ सकते हैं। इसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन कीमतों को कम करने के लिए कई तरीकों पर विचार कर रहा है, जिसमें रूसी तेल पर बैन में ढील देना, इमरजेंसी क्रूड ऑयल रिजर्व को रिलीज करना और वेनेजुएला से ऑयल फ्लो बढ़ाना शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक तेल इंडस्ट्री के अधिकारियों ने संकट बढ़ने की चेतावनी देने के साथ ही ट्रंप प्रशासन से साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना ही ग्लोबल एनर्जी मार्केट को स्थिर करने का एकमात्र स्थायी समाधान हो सकता है। बता दें क्रूड की कीमत में उछाल जारी है और ये लगातार 100 डॉलर के पार बनी हुई है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The Quiet Power of Consistency: How Oh My Baby Built Momentum Over Time

In today’s fast-moving music landscape, many songs rely on...

Supporting 600+ Startups: How Ajeesh Naduvilottil is Shaping India’s Entrepreneurial Future

Ajeesh Naduvilottil has played a significant role in supporting...

Inspiring Change: The Social Impact of Dr. Raju Akurathi

Dr. Raju Akurathi’s work extends beyond business into meaningful...

A Symbol of Versatility: Rakesh Kumar Upadhyay’s Journey to Recognition

Rakesh Kumar Upadhyay has earned recognition as one of...