इलायची का सेवन: 5 जबरदस्त फायदे जो आपको जानना जरूरी है!… ये जबरदस्त फायदे

Date:

Cardamom Benefits: इलायची जिसे मसालों की रानी कहा जाता है. छोटी सी दिखने वाली इलायची भारतीय रसोई में हर घर में पाई जाती है. इसके उपयोग से न केवल स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं. भोजन के बाद इलायची का सेवन करने से शरीर को ताजगी और स्फूर्ति मिलती है.

टॉक्सिन्स को कम करने में करता है मदद
भोजन के बाद इलायची खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में जमा टॉक्सिन्स को कम करने में मदद करती है. वहीं इलायची लीवर और किडनी में जमा जहरीली चीजों को बाहर निकालने में मदद करती है और स्ट्रॉन्ग बनाती है. इसके अलावा अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बैलेंस रहेगा और शरीर भारीपन नहीं लगेगा.

गैस, एसिडिटी से मिलेगी राहत
आज कल हर किसी को गैस, एसिडिटी की समस्या हो रही है. इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं होता है. वहीं अगर आप खाना-खाने के बाद रोज इलायची चबाते हैं, तो इससे आपको जरूर राहत मिलेगी. इलायची में मौजूद ‘सिनियोल’ और अन्य जरूरी तेल डाइजेशन एन्जाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट की मसल्स को रिलैक्स करता है.

इलायची माउथ फ्रेशनर का करती है काम
इलायची की खुशबू बहुत ही मनमोहक होती है. इसमें मौजूद सुगंधित तेल मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं. लहसुन, प्याज या मसालेदार खाने के बाद मुंह से बदबू आती है, तो आप इलायची चबाएं सेकंडों में ताजगी महसूस होने लगेगी. इलायची लार का स्राव बढ़ाती है, जिससे मुंह साफ और सांसें ताजा रहती हैं.

वजन कम करने में मदद
इसके अलावा इलायची वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है. खाना खाने के बाद आप मिठाई खाना पसंद करते हैं, तो आपको इलायची में मिठास मिल जाएगा. कई लोग मानते हैं कि इलायची ‘इमोशनल ईटिंग’ पर भी ब्रेक लगाती है.

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रंप प्रशासन एपस्टीन फाइल्स दस्तावेजों को पारदर्शी तरीके से सामने नहीं ला रहा: हिलेरी

बर्लिन। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बर्लिन...

अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें

टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी...

जेफ्री पर मरती थी निकोल, ई-मेल में लिखा– क्या तुम मेरे साथ बच्चा करोगे?

वाशिंगटन। एप्सटीन फाइल्स में दुनिया के कोने-कोने में मौजूद...