अरबपतियों में घटा अडानी-अंबानी का रुतबा, दौलत गंवाने में दोनों टॉप-3 में

Date:

इस साल रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। इस साल दौलत गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में लैरी एलिसन के बाद मुकेश अंबानी और गौतम अडानी हैं। अडानी ने इस साल अब तक 14.5 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनमें से 7.88 अरब डॉलर तो उन्होंने शुक्रवार को ही गंवा दिए।वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की 26 जनवरी की ताजा सूची में अडानी के सिर से एशिया के दूसरे सबसे रईस का ताज भी छिन गया है। अब इस पोजीशन पर चीन के कारोबारी झोंग शानशान आ गए हैं। वहीं अंबानी को इस साल 15.1 अरब डॉलर का झटका लगा है और उनपर दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अंबानी 92.6 अरब डॉलर के साथ दुनिया 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अडानी के नेटवर्थ में गिरावट की वजह

दरअसल अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 13% तक टूट गए। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) के कथित धोखाधड़ी और 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रिश्वत मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी को समन जारी करने के लिए अदालत से मंजूरी मांगने की खबरों के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। हालांकि अडानी ग्रुप ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप निराधार हैं और ग्रुप सभी कानूनों का अनुपालन करता है।

दुनिया के टॉप-10 अरबपति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत अभी 690 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। मस्क की दौलत में इस साल अब तक 70.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह अडानी की जीवनभर की कमाई से भी अधिक है।दूसरे नंबर पर लैरी पेज हैं। इन्होंने इस साल 11.7 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़े हैं। इनकी कुल दौलत 281 अरब डॉलर है।जेफ बेजोस को इस साल 7.69 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। शुक्रवार को इनकी दौलत में 4.48 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए। इनकी कुल संपत्ति 261 अरब डॉलर है।चौथे नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। इस साल 10.9 अरब डॉलर कमाने वाले ब्रिन के पास कुल 261 अरब डॉलर की संपत्ति है।मार्क जुकरबर्ग 233 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर हैं तो लैरी एलिसन 231 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर। बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस साल 13.05 अरब डॉलर का झटका लगा है। 194 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट सातवें नंबर पर हैं।स्टीव बाल्मर को इस साल अबतक 5.62 अरब डॉलर का झटका लगा है। 163 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ वह 8वें पोजीशन पर हैं। जेनसेन हुआंग 155 अरब डॉलर के साथ 9वें और वॉरेन बफेट 144 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग टॉप लूजर में शामिल बफेट को इस साल अबतक 7.05 अरब डॉलर की चोट पहुंची है।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हसीना का प्रत्यर्पण…………दोनों देशों के रिश्तों में खटास की वजह नहीं बनेगा

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन...

अभी जिंदा है जेफ्री एप्सटीन

वाशिंगटन। यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन की मौत को लेकर...