‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल का भावुक पोस्ट

Date:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. इस जीत के साथ ही भारत इकलौती टीम बन गई है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार अपने नाम किया है. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है. हालांकि चहल इस बार वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने मैदान पर पहुंचकर अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है|

युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जीत के जश्न के दौरान शिवम दुबे और कुलदीप यादव उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. चहल ने इस वीडियो के साथ एक बेहद खूबसूरत शायरी लिखी, 'जिंदगी में कुछ हसीन पल यूं ही गुजर जाते हैं, रह जाती हैं यादें और यार साथ रह जाते हैं.’ उनका ये पोस्ट उन गहरी यादों और अटूट दोस्ती को दर्शाती है, जो उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में पिछले कई वर्षों के दौरान कमाई है |बता दें कि चहल उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी|

बीसीसीआई ने दिया खिलाड़ियों को करोड़ों का इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ इनाम का ऐलान किया है. इस विशाल राशि के बाटने को लेकर आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के सभी 15 मुख्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक को लगभग 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है, जबकि बचे 41 करोड़ रुपये मुख्य कोच, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों (सपोर्ट स्टाफ) के बीच उनके द्वारा दिए गए योगदान और उनकी भूमिका के आधार पर बाटें जाएंगे. ये राशि साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने वाली टीम को मिले 125 करोड़ रुपये के इनाम से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है|

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Respect Network Says Search Visibility Is Key Part of Modern Reputation Management

Removing harmful online content is only one part of...

Dr. Raviprasad Sajjan: The Man Who Trained His Mind to Remember the Unthinkable

YAGNAVALKYA PUBLIC SCHOOL (CBSE)- DR. RAVIPRASAD SAJJAN M. Dr....

MacBook Pro Service Centre in Noida for Repair and Technical Assistance

A malfunctioning electronic device can make everyday tasks difficult,...

Sundaresh Kamaraj and the Making of Elysium Groups

Sundaresh Kamaraj is a Madurai-based entrepreneur, engineer and technology...