Block Layoffs: मुनाफे के बावजूद जैक डॉर्सी की कंपनी ने 4,000 कर्मचारियों को निकाला, कैसे एआई बना फैसले का कारण

Date:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंटेलिजेंस टूल्स के बढ़ते प्रभाव ने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। इसी बदलाव का हवाला देते हुए, ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के नेतृत्व वाली वित्तीय तकनीकी कंपनी 'ब्लॉक' ने अपने लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के इस कदम से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। डॉर्सी ने इसे कंपनी के इतिहास के सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया है।

मुनाफे के बावजूद छंटनी का फैसला क्यों?

इस छंटनी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी किसी वित्तीय संकट से नहीं गुजर रही है। जैक डॉर्सी ने साफ किया है कि कंपनी का व्यवसाय मजबूत है, सकल लाभ लगातार बढ़ रहा है और मुनाफे में भी सुधार हो रहा है। दरअसल, कंपनी द्वारा बनाए और इस्तेमाल किए जा रहे 'इंटेलिजेंस टूल्स' ने काम करने के तरीके को बदल दिया है। इन टूल्स की मदद से छोटी टीमें अधिक कुशलता और बेहतर तरीके से काम कर पा रही हैं। डॉर्सी का मानना है कि इस बदलाव को अपनाने में ब्लॉक ने कोई जल्दबाजी नहीं की है, बल्कि 'ज्यादातर कंपनियां इस मामले में पिछड़ गई हैं'। इस कटौती के बाद, कंपनी का आकार 10,000 से अधिक कर्मचारियों से घटकर 6,000 से भी कम रह जाएगा।
कंपनी ने छंटनी का एलान करते हुए क्या-क्या कहा?

बार-बार होने वाली छंटनी से कर्मचारियों के मनोबल और ग्राहकों के भरोसे को नुकसान पहुंचता है, इसलिए कंपनी ने एकमुश्त छंटनी का विकल्प चुना। निकाले गए कर्मचारियों को वित्तीय सहायता देने के लिए कंपनी ने एक मजबूत सेवरेंस पैकेज का ऐलान किया है:

  • प्रभावित कर्मचारियों को 20 सप्ताह का वेतन और सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए एक अतिरिक्त सप्ताह का वेतन दिया जाएगा।
  • मई के अंत तक की वेस्टेड इक्विटी और छह महीने की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
  • कर्मचारी अपने कॉरपोरेट डिवाइस अपने पास रख सकेंगे और ट्रांजिशन में मदद के लिए 5,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
  • अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्थानीय नियमों के अनुसार समान सहायता प्रदान की जाएगी।

अक्सर छंटनी के दौरान कंपनियों द्वारा कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है, लेकिन ब्लॉक ने कर्मचारियों को ठीक से विदाई लेने का मौका देने के लिए गुरुवार शाम (पैसिफिक समय) तक स्लैक और ईमेल खुले रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, डॉर्सी एक लाइव वीडियो सेशन के जरिए कर्मचारियों को धन्यवाद भी देंगे। उनका मानना है कि कुशल और ठंडे रवैये की तुलना में यह अजीब लेकिन मानवीय तरीका अपनाना बेहतर है।

अब आगे क्या?

वर्ष 2009 में स्क्वायर के रूप में शुरू हुई इस कंपनी ने 2021 में अपना नाम बदलकर ब्लॉक कर लिया था। इस पुनर्गठन प्रक्रिया  में कंपनी को लगभग 450 मिलियन से 500 मिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। जो कर्मचारी कंपनी में रुक रहे हैं, उन्हें अब एक नई रणनीति पर काम करना होगा। डॉर्सी के अनुसार, भविष्य में कंपनी के हर काम और निर्माण के केंद्र में इंटेलिजेंस होगा, जिससे ग्राहक खुद कंपनी की क्षमताओं का उपयोग कर सीधे अपने लिए नए फीचर्स विकसित कर सकेंगे। यह कदम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि एआई के युग में टेक कंपनियां अपने कारोबारी मॉडल को किस तरह रीशेप कर रही हैं।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How to Verify the Official Agarwal Packers and Movers Website?

Searching for Agarwal Packers and Movers online can result...

Yuva Career Club and Affordable Digital Education Through the One Rupee Per Day Model

Access to educational resources is an important part of...

7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई सार्वजनिक सेवा यात्रा पर बोले स्वामी मंड

अलीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें...

Single Points of Failure: How to Find and Eliminate Them in Your Website Setup

A single point of failure is any part of...