बांग्लादेश महिला टीम में विवाद, जहानारा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाया पिटाई का आरोप

Date:

नई दिल्ली: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में एक बड़ा विवाद सामने आया है। टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपनी कप्तान निगार सुल्ताना जोती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जूनियर खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करती हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

'जूनियर्स को थप्पड़ मारे जाते हैं'
जहानारा आलम ने बांग्लादेश के अखबार 'कालेर कंठो' को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा, 'ये कोई नई बात नहीं है, जोती (निगार का उपनाम और जर्सी पर लिखा नाम) जूनियर खिलाड़ियों को बहुत मारती है। हाल ही में हुए विश्व कप के दौरान कई जूनियर्स ने मुझसे कहा कि अब गलती नहीं करूंगी, वरना फिर थप्पड़ पड़ेगा। कुछ ने तो बताया कि उन्हें कल ही पीटा गया था।' उन्होंने यह भी दावा किया कि दुबई दौरे के दौरान कप्तान निगार ने एक जूनियर खिलाड़ी को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था।

'टीम का माहौल टॉक्सिक हो गया'
32 वर्षीय जहानारा ने कहा कि टीम का माहौल धीरे-धीरे टॉक्सिक होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान उन्हें मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या हुई, जिसके चलते उन्होंने दो महीने का ब्रेक लिया। उन्होंने कहा, 'मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर खिलाड़ी किसी न किसी तरह की परेशानी झेल रही है। एक-दो खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं, बाकी को अनदेखा कर दिया जाता है।' जहानारा ने यह भी आरोप लगाया कि 2021 से सीनियर खिलाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, और उन्हें धीरे-धीरे टीम से बाहर कर दिया गया।

BCB का जवाब- आरोप मनगढ़ंत और झूठे
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जहानारा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, 'ये सभी आरोप बेबुनियाद, झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं। जब टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उस समय इस तरह के गंभीर आरोप बेहद निराशाजनक हैं।' बोर्ड ने कहा कि वर्तमान महिला टीम का वातावरण पूरी तरह एकजुट और पेशेवर है, और कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाए गए किसी भी आरोप का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बयान में कहा गया, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसी खिलाड़ी, जिसका अब बांग्लादेश क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है, इस तरह के भ्रामक बयान दे रही है।'

निगार सुल्ताना की चुप्पी
अब तक कप्तान निगार सुल्ताना ने इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम के अंदरूनी माहौल पर लगे इन आरोपों ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बीसीबी ने दोहराया है कि उसे अपनी महिला टीम के नेतृत्व, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर पूरा भरोसा है और किसी भी प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। जहानारा और निगार के बीच यह विवाद सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच का टकराव नहीं, बल्कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के भीतर गहराते मतभेदों की झलक दिखाता है। अब देखना होगा कि निगार या बोर्ड आगे क्या कदम उठाते है और क्या यह विवाद टीम की एकता पर असर डालता है या नहीं।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Javed Khan on Supporting the Next Phase of Global Brokerage and Fintech Growth

London / Dubai / India — August 2026: The...

Preeti Sharma’s Nook & Hire and the Rise of AI-Powered Talent Management

The workplace is changing, and so is the way...

Plots for Sale in Faridabad: Explore Land Options for Buyers and Investors

Faridabad, August 2026: Buyers searching for Plots for Sale...

Abhiraj Shee’s TCS Mission SDG Journey Highlights Digital Learning and Social Awareness

Abhiraj Shee's profile demonstrates an interesting combination of creative...