विराट कोहली के करियर का नया रिकॉर्ड, अपने ही घर में मैदान पर जीरो पर आउट

Date:

नई दिल्ली: पर्थ से एडिलेड तक विराट कोहली के लिए कुछ नहीं बदला. चलो पर्थ में जो अनर्थ हुआ उसे लोगों ने हजम कर लिया. लेकिन, एडिलेड का क्या? इस मैदान के तो हीरो थे विराट. लेकिन, हीरो को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मिला क्या- जीरो. ये पहली बार है जब विराट कोहली एडिलेड में खेले इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए हैं.

पर्थ से एडिलेड तक जीरो पर आउट विराट
विराट कोहली ने एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में 4 गेंदों का सामना किया और वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए. विराट कोहली को जेवियर बार्टलेट ने LBW किया. इससे पहले पर्थ में खेले सीरीज के पहले वनडे में विराट कोहली 8 गेंदें खेलने के बाद जीरो पर आउट हुए थे.

एडिलेड के हीरो रहे हैं विराट, ऐसा हुआ पहली बार
विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया रास आता है. फॉर्मेट जो भी हो, उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर रन बरसे हैं. एडिलेड में तो खैर उनके बल्ले से रन पानी की तरह बहे हैं. एडिलेड में खेले 13 इंटरनेशनल मैचों में विराट कोहली ने 975 रन 60.93 की औसत और 5 शतक के साथ बनाए हैं. इसमें से 244 रन उन्होंने एडिलेड में खेले 4 वनडे में 61 की औसत और 2 शतक के साथ जमाए हैं.

इतिहास गवाह है कि एडिलेड में जब भी विराट उतरे हैं, उनके बल्ले से रन निकले ही हैं. मगर मौजूदा सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ जब वो एडिलेड में खेले इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए.

23 अक्टूबर को भी पहली बार फेल
विराट कोहली सिर्फ एडिलेड में ही नहीं, जीरो पर आउट होकर पहली बार 23 अक्टूबर को खेले मैच में भी फेल हुए हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर को खेले 4 मैचों में विराट 2 अर्धशतक और एक शतक जड़े थे. वहीं एक मैच में उन्होंने बैटिंग नहीं की थी.

विराट के प्रदर्शन से उठे सवाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जीरो पर आउट होने से विराट कोहली के करियर पर भी सवाल खड़ा हो गया है. T20 इंटरनेशनल से वो पहले ही संन्यास ले चुके थे. टेस्ट क्रिकेट को भी उन्होंने इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले अलविदा कह दिया. वहीं उनके वनडे से भी संन्यास के कयास लगने शुरू हो गए थे. खबरें ऐसी रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए फेयरवेल सीरीज बन सकता है. बेशक अभी इन बातों का कोई आधिकारिक प्रमाण ना हों, मगर जिस तरह की परफॉर्मेन्स विराट के बल्ले से पहले दो वनडे में दिखी है, उसके बाद संन्यास को लेकर सवाल गहराते जरूर दिखेंगे.

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Javed Khan on Supporting the Next Phase of Global Brokerage and Fintech Growth

London / Dubai / India — August 2026: The...

Preeti Sharma’s Nook & Hire and the Rise of AI-Powered Talent Management

The workplace is changing, and so is the way...

Plots for Sale in Faridabad: Explore Land Options for Buyers and Investors

Faridabad, August 2026: Buyers searching for Plots for Sale...

Abhiraj Shee’s TCS Mission SDG Journey Highlights Digital Learning and Social Awareness

Abhiraj Shee's profile demonstrates an interesting combination of creative...